8th Pay Commission : सैलरी हाइक पर बड़ा अपडेट, 18 हजार से बढ़कर इतनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
8th Pay Commission Updates: समय बीतने के साथ ही कर्मचारियों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी इस उम्मीद में बैठे हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। अब हाल ही में सैलरी हाइक (Employees Salary Hike) पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए खबर में जानते हैं आठवें वेतन आयोग से जुड़े अपडेट के बारे में।
HBN News TV (8th Pay Commission) 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर केंद्रीय सरकार के तकरीबन 49 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी को पायदा होगा। अब दिसंबर में 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
अब हाल ही में सरकार की ओर से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission Updates) के गठन को मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आठवां वेतन आयोग कब तक लागू किया जा सकता है।
कैसे काम करेगा 8वां पे कमीशन
केंद्र सरकार द्वारा गठित वेतन आयोग केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी ओर भत्तों को निर्धारित कयिा जाता है। 8वां वेतन आयोग (8th cpc updates) भी सैलरी ओर पेंशन स्ट्रक्चर में संशोधन की सिफारिश करेगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी ओर भत्तों में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।
कब तक मिलेगा कर्मचारियों को लाभ
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि 2025 में आठवें वेतन आयोग के गठन से सिफारिशें समय पर मिल सकती है, जिससे वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के कार्यकाल समाप्त होने से पहले इसे लागू किया जाएगा।
नए वेतन आयोग के प्रोसेस के शुरू होने से इसकी सिफारिशें समय पर मिल सकेंगी। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को समय पर ही लाभ मिल जाएगा।
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) का कहना है कि आठवां वेतन आयोग 2026 तक बन सकता है।8वें वेतन आयोग की संभावित सिफारिशों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Employees minimum basic salary) 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 34,560 रुपये के आस-पास हो सकती है। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिल सकती है। ठीक ऐसे ही कर्मचारियों की पेंशन बढ़कर 17,280 रुपये के आस-पास हो सकती है।
First published on: December 08, 2025 07:31 PM