8th Pay Commission : कर्मचारियों के एरियर को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से जुड़ेगा आठवें वेतन आयोग का पैसा
8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स में उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच चर्चा का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किस तारीख से नया वेतन लागू होगा और एरियर की गिनती कहां से शुरू होगी। ऐसे में एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि सरकार जल्द महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है...इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News TV – (8th Pay Commission) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच बीते कई महीनों से सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा और क्या उसी दिन से एरियर भी मिल पाएगा? संसद में दिए गए ताज़ा जवाबों से अब साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और उम्मीदें और मजबूत हो चुकी हैं।
लोकसभा के हालिया सत्र में चार सांसदों ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) से सीधे पूछा कि आठवां वेतन आयोग कब से लागू किया जाएगा (When will the Eighth Pay Commission be implemented?)। मंत्री ने भले ही कोई निश्चित तारीख नहीं बताई, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सरकार सिफारिशों को लागू करने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाएगी और इसकी अंतिम तिथि उचित समय पर तय की जाएगी।
1 जनवरी, 2026 से मिलना चाहिए एरियर-
पुराने पे कमीशनों पर नजर डालें तो 7th Pay Commission जून 2016 में लागू हुआ था, लेकिन कर्मचारियों को एरियर 1 जनवरी 2016 से दिया गया. इसी तरह 6th Pay Commission अगस्त 2008 में लागू हुआ, जबकि एरियर 1 जनवरी 2006 से मिला. यानी लागू होने में भले देरी हुई, लेकिन एरियर पिछली तय तारीख से ही मिलता रहा है. यही कारण है कि कर्मचारी संगठन (employee organization) अब मांग कर रहे हैं कि 8th CPC का एरियर भी 1 जनवरी 2026 से ही दिया जाए।
क्या इस बार एरियर मिलने में देरी हो सकती है-
एक रिपोर्ट में वरिष्ठ कर्मचारी संगठन (senior staff organization) के एक पदाधिकारी ने संकेत दिया है कि आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए सरकार एरियर की तय तारीख (Government fixed date for arrears) को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है। हालांकि कर्मचारी वर्ग की उम्मीद यही है कि पहले वाला पैटर्न बरकरार रहे और एरियर सीधे 1 जनवरी 2026 से ही दिया जाए।
कब आएगी आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट-
सरकार ने नवंबर 2025 में 8वें CPC के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किए थे और कमीशन को रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे मंजूरी देने और नोटिफिकेशन (notification) जारी करने में सरकार को करीब 3 से 6 महीने लग सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 2026 के शुरुआती महीनों में रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय संभव है।
कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार –
अब केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) को कमीशन की रिपोर्ट, उस पर सरकार की मंजूरी, आधिकारिक नोटिफिकेशन और एरियर की अंतिम तारीख (Last date for arrears) के ऐलान का इंतजार बना हुआ है। जब तक ये चारों प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो जातीं, कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners) को प्रतीक्षा करनी होगी। हालांकि, आठवें वेतन आयोग को लेकर संकेत लगातार सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं।
First published on: December 11, 2025 11:07 AM