8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट, सैलरी में इतना होगा इजाफा
8th Pay Commission : 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। ताजा अपडेट के अनुसार अब केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) की सैलरी में इजाफा किया जाएगा, इसके साथ ही पेंशनर्स की पेंशन में भी बढ़ौतरी की जाएगी। आइये जानते हैं इस अपडेट के बारे में-
HBN News TV (8th Pay Commission)। देशभर के केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी सैलरी व पेंशन बढ़ौतरी (pension hike) का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए बड़ा अपडेट आया है, अब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में बढ़ौतरी की जाएगी। यह नए वेतन आयोग (new pay commission) के तहत बढ़ाई जानी है, इसी को लेकर अहम अपडेट है। अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। खबर में जानिये इस बार कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन।
इतनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी-
साल 2025 के पहले महीने में ही केंद्र सरकार (central govt update on 8th CPC) ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद से कर्मचारियों व पेंशनर्स की नजरें फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) पर टिकी हैं। इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक लागू किया जा सकता है, इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार से करीब 51 हजार 480 हो सकती है। यानी कर्मचारियों की सैलरी (salary hike) में 33 हजार 480 का इजाफा हो सकता है।
सरकार ने संसद में यह किया स्पष्ट –
नए वेतन आयोग के गठन (8th CPC formation) को मंजूरी देने का मकसद ही यही है कि महंगाई के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन लाभों की समीक्षा की जाए। संसद में केंद्र सरकार (center govt) ने बताया है कि कर्मचारियों के वेतन में बदलाव की प्रक्रिया नए वेतन आयोग की सिफारिशों के तय होने व उन्हें औपचारिक रूप से स्वीकार किए जाने के बाद शुरू होगी।
इस दिन लागू होगा नया वेतन आयोग-
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि नया वेतन आयोग (new central CPC) 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा। 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 को लागू हुआ था। सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। इसी कारण नए साल से नया यानी 8वां वेतन आयोग (8th pay commission update) लागू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि सरकार ने इस बारे में कोई अपडेट अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं दिया है।
एरियर सहित मिलेगी राशि-
कुछ एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि नया वेतन आयोग देरी से लागू होगा। यह जितना देरी से लागू होगा, कर्मचारियों को उतना ही एरियर 1 जनवरी 2026 से दिया जा सकता है। नए वेतन आयोग (new pay commission news) के प्रभावी होने की तारीख 1 जनवरी 2026 ही मानी जा रही है।
बहरहाल, कर्मचारियों की नजरें नए वेतन आयोग में तय होने वाले फिटमेंट फैक्टर (fitment factor in 8th CPC) पर हैं। इसे वेतन आयोग की ओर से तय करते हुए सरकार के आगे रखा जाएगा, सरकार ही इस पर अंतिम निर्णय लेगी।
इतना लागू होगा फिटमेंट फैक्टर –
इस बार महंगाई को देखते हुए कई कर्मचारी संगठन 2.86 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार कर्मचारी संगठनों की यह मांग मान लेती है तो कर्मचारियों की सैलरी (salary in 8th CPC) में तगड़ा इजाफा होना तय है। फिटमेंट फैक्टर को मौजूदा बेसिक सैलरी से गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर (what is fitment factor) एक गुणक के रूप में काम करता है।
पिछली बार इतनी बढ़ी थी सैलरी –
7वें वेतन आयोग (7th pay commission) में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू करके वेतन बढ़ौतरी की गई थी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये प्रति माह हो गई थी। अब 8वें वेतन आयोग (8th CPC latest update) में यह 2.86 होता है तो कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 51 हजार 480 रुपये महीना हो सकता है।
डीए होगा बेसिक सैलरी में मर्ज-
7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के लागू होने पर डीए को बेसिक सैलरी में मर्ज किया गया था। अब फिर यही अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों के डीए को मिला दिया जाएगा। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों (central pay commission) को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है।
नया वेतन आयोग लागू होने से पहले जुलाई 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक की डीए बढ़ौतरी भी होनी है। ऐसे में डीए 58 या 59 प्रतिशत पहुंच सकता है, जो बेसिक सैलरी में मर्ज (DA merger) किया जा सकता है।
यह कहना है एक्सपर्ट्स का-
फिटमेंट फैक्टर (fitment factor news) को लेकर एक्सपर्ट्स की राय अलग अलग है। कुछ का कहना है कि इस बार नए वेतन आयोग के तहत 1.83 से लेकर 2.46 तक फिटमेंट फैक्टर (new fitment factor) तय किया जा सकता है। कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह 2.5 से लेकर 2.86 तक रखा जा सकता है। इसे लेकर अंतिम तस्वीर तो इसके लागू होने पर ही सामने आएगी, इसका फैसला सरकार (govt decision on fitment factor) ही करेगी।
First published on: August 12, 2025 05:43 PM