8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आठवें वेतन आयोग के बाद क्या बंद हो जाएगा DA मिलना
8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों में महंगाई भत्ता (DA) को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या महंगाई भत्ता मिलना बंद हो जाएगा या जारी रहेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के बाद DA को मूल वेतन में शामिल किया जाएगा, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News TV – (8th Pay Commission)। सरकार ने देश में 8वें वेतन आयोग के लिए इसकी शर्तों को मंजूरी दे दी है। 8वां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन (pension update) में बड़े बदलाव होने की संभावना है। हालांकि, अक्टूबर में सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike Update) बढ़ाने की घोषणा की थी। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद महंगाई भत्ता बढ़ेगा या बंद कर दिया जाएगा।
जानें क्यों मिलता है महंगाई भत्ता?
सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बेसिक पे, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance), ट्रांसपोर्ट भत्ता और अन्य भत्तों के साथ-साथ पेंशन भी शामिल होती है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों की खरीदने की क्षमता यानी पर्चेजिंग पावर (purchasing power) बनाए रखने के लिए दिया जाता है। इसे महंगाई को ध्यान में रखते हुए आयोग साल में दो बार बढ़ाता है।
DA पर क्या प्रभाव डालेगा 8वां वेतन आयोग-
क्लीयर टैक्स की सीए चांदनी आनंदन की रिपोर्ट के अनुसार, ‘8वें वेतन आयोग के लागू होने तक महंगाई भत्ता (DA) मूल वेतन का एक अलग हिस्सा रहेगा और इसे साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाएगा। 8वां वेतन आयोग (8th pay commission latest updates) लागू होने के बाद वेतन में बदलाव किए जाएंगे और महंगाई भत्ते को अलग नहीं, बल्कि मूल वेतन में शामिल कर दिया जाएगा। यानी इसके बाद अलग से DA नहीं मिलेगा।
आखिरी बार कब बढ़ा था महगाई भत्ता-
दिवाली से पहले, बुधवार 1 अक्टूबर को यूनियन कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि को मंजूरी दी थी। यह बढ़ोतरी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th pay commission news) की सिफारिशों के आधार पर की गई थी।
आठवें वेतन आयोग से किसे मिलेगा फायदा-
अनुमान लगाया जा सकता है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की बढ़ोतरी से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनमें रक्षा कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा, करीब 65 लाख केंद्रीय पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा, जिनमें रिटायर्ड रक्षा कर्मी (retired defence personnel) भी शामिल हैं।
First published on: November 27, 2025 01:36 PM