बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पैंशनर्स के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग में होंगे ये बदलाव

8th Pay Commission Update : केंद्र सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी करने वाली है। बता दें कि अब सरकार जल्द ही लोगों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Latest Update) को लागू करने वाली है। 8वें वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों के लिए कई बड़े बदलाव किये जाने वाले हैं। खबर में जानिये इस बारे में।

HBN News TV-(8th Pay Commission) पिछले काफी समय से देशभर के लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। इस वेतन आयोग के तरह कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। इसके साथ साथ कुछ अन्य बदलावों (8th Pay Commission News) को भी शामिल किया जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 8वें वेतन आयोग से जुड़ा ये अपडेट देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।

वित्त राज्य मंत्री ने दी जानकारी-

वित्त राज्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन 3 नवंबर 2025 को किया जाने वाला है। इसके चेयरपर्सन जस्टिस रंजन प्रभा देसाई को बनाया गया है। प्रोफेसर पुलक घोष को पार्ट-टाइम मेंबर बनाया गया है, जबकि पंकज जैन इस आयोग के मेंबर-सेक्रेटरी के तौर पर तैनात किये गए हैं। सरकार द्वारा उम्मीद लगाई जा रही है कि वेतन आयोग अपनी सिफारिशें 18 महीनों के भीतर सौंप (8th Pay Commission Report) दिया जाएगा। मौजूदा 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है। माना जा रहा है कि नई सैलरी और पेंशन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकती है।

पेंशनर्स के लिए मंजूर होगी सिफारिशें-

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

कर्मचारियों और पेंशनर्स को सिफारिशें मंजूर कर देने के बाद एरियर मिलने की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि, सरकार की प्रक्रिया को देखते हुए इसे लागू होने में एक से दो साल तक का समय लग सकता है। अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2028 में लागू होती हैं, हालांकि उन्हें जनवरी 2026 (8th Pay Commission) से प्रभावी माना जाने वाला है। कर्मचारियों को पूरे 24 महीनों का एरियर मिलेगा।

न्यूनतम बेसिक पे वाले कर्मचारी की सैलरी में हर महीने औसतन 11,900 रुपये की बढ़ोतरी की होती है। ऐसे में 24 महीनों के हिसाब से कुल एरियर लगभग 2.85 रुपये लाख बैठने वाला है। यानी सिर्फ एंट्री-लेवल कर्मचारी (Update for employees) को भी लगभग 2.8 से 3 लाख रुपये तक का एरियर मिलने की संभावना बनती है, हालांकि ऊंचे पे लेवल पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह रकम कई गुना ज्यादा हो सकती है।

DA और DR पर सरकार ने किया रुख साफ-

वित्त मंत्रालय ने ये भी बताया है कि फिलहाल महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) को बेसिक पे में मर्ज करने का कोई प्रस्ताव नहीं रखा जा रहा है। सोशल मीडिया और कर्मचारी संगठनों में चल रही चर्चाओं पर इससे विराम लग गया है। DA और DR पहले की तरह हर छह महीने में ही बढ़ाये जाने वाले हैं। इसकी गणना (DA Calculation) ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर ही की जाती है।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

इतना होगा फिटमेंट फैक्टर-

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15 प्रतिशत के आसपास तय होता है, तो बेसिक सैलरी दोगुने से भी ज्यादा की जा सकती है। इसका सीधा प्रभाव HRA, पेंशन और अन्य भत्तों पर भी पड़ेगा, क्योंकि ये सभी बेसिक पे (Basic salary Hike) से जुड़े होते हैं। नीति स्तर पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें वित्त वर्ष 2028 में लागू की जा सकती हैं। ऐसे में 1 जनवरी 2026 से लागू होने तक का एरियर दिया जा सकता है, जोकि लगभग पांच तिमाहियों का हो सकता है।

एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-

एक्सपर्ट ने बताया कि केंद्र और राज्यों को मिलाकर वेतन आयोग का कुल बोझ 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है। अगर इसमें एरियर भी शामिल हुआ, तो ये आंकड़ा 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। सरकार (Latest Government Update) ने ये भी बताया है कि सिफारिशें लागू करने के लिए जरूरी बजटीय इंतजाम किए जाने वाला है। इसके साथ ही, कर्मचारियों को राहत देने और वित्तीय संतुलन बनाए रखने- दोनों पर बराबर ध्यान रखा जा रहा है।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: December 25, 2025 09:21 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading