बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission – 8वें वेतन आयोग लागू होने से पहले DA और TA सहित भत्तों में क्या बढ़ोतरी होगी, जानें क्या मिलेगा फायदा

8th Pay Commission - 8वें वेतन आयोग लागू होने से पहले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल आपको बता दें कि महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे HRA, TA और अन्य भत्तों पर भी असर पड़ेगा। एक्सपर्टस के मुताबिक, अगले 18 महीनों में DA और फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के जरिए कुल वेतन और भत्तों में महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है... जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (8th Pay Commission Updates) साल 2025 की आखिरी डीए बढ़ोतरी लागू हो चुकी है, जिसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 58 फीसदी हो गया है और यह 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। सरकार ने 8वें वेतन आयोग की शर्तें तय करते हुए आयोग को 18 महीनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इसका मतलब यह है कि भले ही 8वां वेतन आयोग बाद में लागू हो, कर्मचारियों को इसका एरियर 1 जनवरी 2026 से देय होगा। ऐसे में कर्मचारियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या 31 दिसंबर 2025 के बाद भी डीए (DA), एचआरए (HRA) और टीए (TA) जैसे भत्तों में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

 कब तक बढ़ेगा महंगाई भत्ता-

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह लागू होने तक महंगाई भत्ते (DA) की गणना सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) के आधार पर ही की जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, DA में हर छह महीने पर बढ़ोतरी जारी रहेगी। अगले 18 महीनों में DA में लगभग तीन बार वृद्धि होने की संभावना है। वर्तमान में DA 58% है और अनुमान है कि यह अगले 18 महीनों में करीब 67% तक पहुंच सकता है। 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद इस DA को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा।

अगर हर बार लगभग 3% की औसत बढ़ोतरी मानी जाए, तो…

पहली बढ़ोतरी (6 महीनों बाद): DA = 61%
दूसरी बढ़ोतरी (12 महीनों बाद): DA = 64%
तीसरी बढ़ोतरी (18 महीनों बाद): DA = 67%

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

DA बढ़ोतरी का फिटमेंट फैक्टर पर क्या असर होगा?

फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) वह गुणक है, जिसके माध्यम से पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। आमतौर पर कर्मचारियों की मूल सैलरी (Basic salary of employees) में हर साल लगभग 3.5% का इन्क्रीमेंट मिलता है। अगले 18 महीनों में दो साल के इन्क्रीमेंट और तीन DA बढ़ोतरी को मिलाकर कुल मिलाकर मूल वेतन में लगभग 20% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इससे मौजूदा फिटमेंट फैक्टर 1.58 से बढ़कर लगभग 1.78 तक जा सकता है। अगर पारिवारिक इकाई (family unit) 3 से बढ़ाकर 3.5 की जाती है और 15% महंगाई वृद्धि फैक्टर भी जोड़ा जाए, तो फिटमेंट फैक्टर लगभग 2.13 तक पहुंच सकता है। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी दोगुनी (employees basic salary double) से भी अधिक हो सकती है।

अन्य भत्तों में क्या होगा- 

हां, DA के साथ-साथ अन्य प्रमुख भत्तों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। इनमें सबसे अधिक असर हाउस रेंट अलाउंस (HRA) पर पड़ेगा, क्योंकि यह बेसिक सैलरी और DA दोनों से जुड़ा होता है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) और चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA) में भी बढ़ोतरी संभव है। पेंशनधारकों के लिए फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस (FMA) और ड्रेस अलाउंस जैसे भत्तों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

मकान किराया भत्ता (HRA): चूंकि यह DA और बेसिक सैलरी से जुड़ा होता है, इसलिए DA में बढ़ोतरी होने पर HRA भी बढ़ेगा। इसके अलावा, शहर की श्रेणी के अनुसार HRA की दरों में संशोधन किया जा सकता है।

यात्रा भत्ता (TA): इसे भी संशोधित किया जा सकता है, हालांकि कुछ छोटे या क्षेत्रीय भत्तों को आठवें आयोग में कम भी किया जा सकता है।

बच्चों की शिक्षा भत्ता (CEA): यह भी तब बढ़ाया जा सकता है जब महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक पहुंच जाए। इससे बच्चों की शिक्षा या हॉस्टल सब्सिडी संबंधी राशि (Hostel subsidy amount) बढ़ सकती है।

चिकित्सा भत्ता (FMA): पेंशनर्स के लिए फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस (fixed medical allowance) बढ़ने की संभावना है।
ड्रेस अलाउंस व रिस्क अलाउंस: इन भत्तों की भी समीक्षा की जाएगी और कुछ बढ़ोतरी की जा सकती है।

जारी रहेगी इंक्रीमेंट-

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

जी हां, आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest news) के लागू होने तक कर्मचारियों को उनकी वार्षिक वेतन बढ़ोतरी यानी इंक्रीमेंट मिलती रहेगी। यह इंक्रीमेंट सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स (pay matrix) के अनुसार ही दी जाएगी।

क्या रहेंगे MACP के नियम-

हां, MACP (कैरियर प्रोग्रेशन योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय उन्नति (Financial Upgradation) भी जारी रहेगी। इस योजना के तहत 10, 20 और 30 साल की सेवा पूरी करने पर कर्मचारी को वित्तीय स्तर में बढ़ोतरी दी जाती है। ध्यान रहे, यह केवल वित्तीय लाभ है; पदनाम या वरिष्ठता में कोई बदलाव नहीं होता। इसके लिए कर्मचारी का प्रदर्शन ‘बहुत अच्छा’ होना जरूरी है और यह केवल नियमित केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू होता है।

First published on: December 18, 2025 08:20 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading