बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, 18,000 रुपये से बढ़कर 44 हजार रुपये होगी कर्मचारियों की सैलरी

8th Pay Commission : दिसंबर का महीना खत्म होते-हेाते कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर परप बड़ा अपडेट सामने आया है। फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की सैलरी (employees salaries hike) को तय किया जाता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना उछाल आएगा।

HBN News TV (8th Pay Commission) भले ही आठवें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी में की गई थी, लेकिन अब जाकर आठवें वेतन आयोग का गठन कर दिया गया है। अब कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 44,280 रुपये के आस-पास हो सकती है।

 

लेवल 1 के कर्मचारी का वेतन

रिपोर्ट के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर सैलरी संशोधन (fitment factor salary revision) की गुणन इकाई 1.8 और 2.46 के बीच रह सकती है। जानकारों ने 1.8 के फिटमेंट फैक्टर का अनुमान जताया है, जिससे चपरासी और परिचारकों सहित लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर 18,000 रुपये से बढ़कर 32,400 रुपये के आस-पास हो जाएग, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में 80 प्रतिशत का हाइक हो सकता है, लेकिन सैलरी बढ़ौतरी कम होगी, क्योंकि महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर

सबसे पहले तो आप यह जान लें कि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) एक ऐसा मल्टीपेयर होता है, जिसे मौजूदा बेसिक पे से गुणा किया जाता है। इस हिसाब से नया बेसिक पे तय किया जाता है। जब भी कोई नया वेतन आयोग लागू होता है, तो फिटमेंट फैक्टर एक अहम भूमिका निभाता है। मौजूदा समय में महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत है और मकान किराया भत्ते के साथ, लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी ( Salary of Level 1 employees) लगभग 29,000 रुपये के आस-पास हो सकती है।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर

रिपोर्ट के मुताबिक 1.82 के बेस-केस फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ौतरी 14 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। वहीं, 2.15 के औसत-केस परिदृश्य में कर्मचारियों की सैलरी में 34 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। वहीं, फिटमेंट फैक्टर 2.46 होने पर लेवल 1 कर्मचारियों का मूल वेतन 54 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

 

फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

बता दें कि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर आइए लेवल 1 के कर्मचारियों की संभावित सैलरी हाइक (Salary hike for Level 1 employees) के बारे में जानते हैं। जैसे की अगर 1.82 का फिटमेंट फ़ैक्टर लागू किया जाता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 32,760 रुपये के आस-पास हो सकती है। वहीं, 2.15 का फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 38,700 रुपये हो सकती है।

इसके अलावा 2.46 का फिटमेंट फैक्टर होने पर कर्मचारियों की सैलरी (employees salaries) बढ़कर 44,280 रुपये के आस-पास हो सकती है। ये आंकड़े सिर्फ सैलरी बढ़ौतरी को दर्शाते हैं।

First published on: December 09, 2025 02:23 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading