8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर से अलांउस तक पर आया बड़ा अपडेट, अब 45000 रुपये पाने वाले कर्मचारियों की इतनी सैलरी
8th Pay Commission : वैसे तो हर 10 साल बाद नया आयोग लागू किया जाता है। अब तक सात वेतन आयोग लागू किए जा चुके हैं और अब अगले महीने से आठवां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है। अब हाल ही में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) से अलांउस तक पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके तहत कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना उछाल आएगा।
HBN News TV (8th Pay Commission) कर्मचारियों की निगाहें आठवें वेतन आयोग पर बनी हुई है। आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। सरकार की ओर से जनवरी में ही 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) को लेकर मंजूरी दे दी गई थी और अब जाकर सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर से अलांउस तक पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए खबर में जानते हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना उछाल आएगा।
कैसे काम करता है फिटमेंट फैक्टर
जब भी कोई नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो वेतन आयोग सैलरी (govt employees salary ) की समीक्षा तो करेगा ही और साथ ही यह भी तय करेगा कि सैलरी का केलकुलेशन किस फॉर्मूले से होगा। जैसे ही आयोग की सिफारिशें लागू की जाती है तो उसके बाद ही सरकार फिटमेंट फैक्टर तय करती है। फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा किया जाता है।
35,000 रुपये वालों की इतनी बढ़ेगी सैलरी
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of employee) अभी 35,000 रुपये है तो आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू किया जाता है, तो इससे कर्मचारियों की नई सैलरी 35,000 × 2.57 = 89,950 रुपये के आस-पास होगी। इसके साथ ही अगर आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से 2.5 के बीच तय किया जाता है, तो इससे कर्मचारियों की नई सैलरी (new salary of employees) 70,000 से 87,500 रुपये तक के आस-पास आ सकती है। यानि, देखा जाए तो एक ही झटके में कर्मचारी की सैलरी में 30,000 से ज्यादा की बढ़ौतरी हो सकती है।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा कुल सैलरी (Employees Salary Hike Updates) 45,000 प्रति महिना के आस-पास है, तो उसमें बेसिक पे, डीए, HRA और अन्य भत्तों को भी जोड़ा जाता हैं।
जैसे की अभी कर्मचारियों की बेसिक पे 18,000 रुपये है। वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग में इसे 2.57 से गुणा किया गया था। अगर यही फॉर्मूला 8वें आयोग में लागू होता है और आठवें वेतन आयोग में 3.0 या 3.1 गुना तक फिटमेंट फैक्टर होता है, तो इससे कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तकरीबन 54,000 रुपये से 56,000 रुपये के आस-पास हो सकती है।
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
अगर कर्मचारियों की सैलरी (Central employees’ salaries) में 35-42 प्रतिशत डीए और अन्य भत्तों को जोड़ दिया जाएं तो इस हिसाब से कर्मचारियों की कुल सैलरी लगभग 78,000 से 85,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। यानि एक साधारण 45,000 पाने वाले सरकारी कर्मचारी की मंथली इनकम में 30,000 से 40,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
कब लागू होगा 8वां पे कमीशन
वर्तमान में चल रहा सातवां वेतन आयोग (Seventh Pay Commission) 2016 से लागू किया गया है, जिसका कार्यकाल अब समाप्त होने को हैं, क्योंकि अब इसे लागू हुए पूरे 10 साल होने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद 8वां वेतन आयोग 2028 से लागू किया जा सकता है। हालांकि, वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) की तरफ से अभी इस बारे में कोई अधिसुचना नहीं आई है।
First published on: December 07, 2025 09:36 PM