बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : आ गया बड़ा अपडेट, इस दिन मिलेगी कर्मचारियों को एरियर की राशि

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अब कर्मचारियों में इस बात को लेकर चर्चांए हो रही है कि आखिर नए वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा और आठवें वेतन आयेाग (8th Pay Commission) को कब तक लागू किया जा सकता है। इस बात को लेकर भी बातचीत हो रही है कि कर्मचारियों को इस बार एरियर की राशि कब मिलेगी।

HBN News TV- (8th Pay Commission) वर्ष 2025 बीतने को है और अब पिछले महीने सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन कर दिया गया है। कर्मचारियों के मन में यह सवाल आ रहे हैं कि आखिर उन्हें कब से नए वेतनमान का लाभ मिलेगा। अब हाल ही में कर्मचारियों (Employees Salary Hike) के लिए एरियर से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए खबर में जानते हैं कि कर्मचारियों को इसका फायदा कब तक मिलेगा।

क्या इस बार मिलेगा कर्मचारियों को एरियर

रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का वक्त लग सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार से इसके लिए मंजूरी ली जाती है और फिर लागू करने में तीन से छह महीने का वक्त लग सकता है।बीते वेतन आयोगों में सभी ने समयसीमा के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद भी कर्मचारियों को पिछले वेतन आयोग की समाप्ति वाली तारीख से एरियर दिया गया।

कब लागू हुआ था 6वां, 7वां वेतन आयोग

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

इससे पहले के वेतन आयोग के पैटर्न पर गौर करें तो 6वां वेतन आयोग (6th Pay Commission) अगस्त 2008 में लागू किया गया था, लेकिन एरियर जनवरी 2006 से कर्मचारियों को दिया गया। वहीं, वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) को जून 2016 में लागू किया गया था, लेकिन एरियर जनवरी 2016 से दिया गया। इस वजह से कर्मचारियों को उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग के तहत भी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से एरियर मिल सकता है।

कब मिलेगा कर्मचारियों को एरियर

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल का कहना है कि तकनीकी रूप से सरकार को 1 जनवरी 2026 से ही एरियर देना चाहिए, क्योंकि यही परंपरा रही है।वे बताते हैं कि सरकार मकान किराया भत्ता (House rent allowance) पर एरियर नहीं देती, इसलिए देरी की स्थिति में सरकार की बचत होती है। लेकिन वेतन और अन्य अधिकांश भत्तों पर सरकार को एरियर देना ही पड़ता है।पटेल के अनुसार, कर्मचारियों का लंबे समय से यह भी आग्रह रहा है कि HRA पर भी एरियर (Arrears on HRA) दिया जाए, ताकि उनकी वास्तविक आय में सुधार हो सके।

कर्मचारियों को मिलते हैं कुल इतने पैसे

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

उम्मीद की जा रही है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 8th Pay Commission) 2.0 लागू किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आ सकता है। हम एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं। जेसे कि अगर किसी कर्मचारी का वर्तमान मूल वेतन 76,500 रुपये है और महंगाई भत्ता (dearness allowance) 58 प्रतिशत दिया जाता है, यानी देखा जाए तो कर्मचारियों को कुल 44,370 रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही HRA 30 प्रतिशत है, यानी 22,950 रुपये का फायदा मिलता है। यानी कर्मचारियों का कुल मासिक वेतन (monthly salary of employees) तकरीबन 1,43,820 रुपये के आस-पास हो सकता है।

इतना हो जाएगा कर्मचारियों का कुल मासिक वेतन

बता दें कि 8वें वेतन आयोग के अनुसार मूल वेतन फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के चलते बढ़कर 1,53,500 रुपये के आस-पास हो जाएगा। वैसे तो तब कर्मचारियों का DA शुरुआत में 0 प्रतिशत रहेगा क्योंकि यह हर बार नए वेतनमान के साथ डीए को रीसेट किया जाता है। इस दौरान HRA लगभग 27 प्रतिशत होगा, यानी 41,310 रुपये कर्मचारियों (Employees News) को मिलेंगे और ठीक ऐसे ही कुल मासिक वेतन 1,94,310 रुपये पहुंच सकता है।

जानिए एरियर से जुड़ा बड़ा अपडेट

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

अगर मासिक वेतन में HRA को जोड़ा न जाए तो ऐसे में कर्मचारियों को हर महीने एरियर लगभग 32,130 रुपये मिलेगा।अगर HRA को जोड़ दिया जाए तो कर्मचारियों को यह एरियर (arrears to employees) 50,990 रुपये प्रति माह तक पहुंचता है। बड़ा अंतर यह है कि सरकार को प्रति कर्मचारी लगभग 18,360 रुपये मासिक बचत का फायदा मिलता है, क्योंकि वह HRA पर एरियर नहीं देती।

First published on: December 13, 2025 04:19 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading