बिग ब्रेकिंग

7th Pay Commission : कर्मचारियों को दीवाली का गिफ्ट, सैलरी में बंपर इजाफा

7th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इस बीच एक गुड न्यूज सामने आई है। दअरसल, सरकार कर्मचारियों को दीवाली से पहले डीए में बढ़ौतरी का तोहफा देने जा रही है। इस बार डीए में जबरदस्त बढ़ौतरी की जाएगी। इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा होगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -

HBN News Tv – (7th Pay Commission) देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज है। सरकार कर्मचारियों को दीवाली का गिफ्ट देने वाली है। इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) में बंपर बढ़ौतरी का तोहफा मिलने वाला है।

 

दरअसल, महंगाई से राहत देने के लिए सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते (dearness allowance)में बढ़ौतरी करती है। पहली बढ़ौतरी जनवरी महीने में की जाती है वहीं, दूसरी वृद्धि जुलाई में की जाती है। अब सरकार सातवें वेतन आयोग के अंतर्ग आखिरी बार डीए में बढ़ौतरी करने जा रही है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार सरकार डीए में तगड़ा इजाफा करेगी। बता दें कि डीए (DA Hike Update) में बढ़ौतरी की घोषणा दीवाली से पहले अकटूबर में हो सकती है।

 

 

डीए में होगी इतनी बढ़ौतरी

 

 

पिछली बार मार्च महीने में डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई थी और इसे 1 जनवरी से लागू माना गया। उस समय डीए (DA) को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया था। इससे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से लाभ मिला और सैलरी में इजाफा हुआ। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार सरकार डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो डीए (DA Hike Update) 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार इसकी वृद्धि की घोषणा अक्टूबर महीने में होगी और इसे 1 जुलाई से लागू माना जाएगा। अक्टूबर महीने के सैलरी में 3 महीने के एरियर के साथ बकाया राशि का भुगतान किए जाने की संभावना है।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

इन कर्मचारियों को मिलेगा डीए हाइक का लाभ

 

 

देश के 1.2 केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए में बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को यह तोहफा दीवाली से पहले मिल जाएगा। डीए (DA hike Latest News) में बढ़ौतरी होने से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। इसके साथ ही उनकी सैलरी में भी तगड़ा इजाफा होगा।

 

 

 

कैसे होती है डीए में बढ़ौतरी?

 

 

7वें वेतन आयोग के तहत, महंगाई भत्ता (7th Pay Commission Update) की गणना पिछले 12 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक (CPI-IW) के औसत के आधार पर की जाती है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक के 12 महीनों का औसत 143.6 था। इस औसत के अनुसार, महंगाई भत्ता 58% निर्धारित किया गया है। इसका मतलब है कि जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

 

 

कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

 

 

 

यदि किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी (basic salary Hike Update) 18,000 रुपये प्रतिशत महीना है, तो पुराने महंगाई भत्ते 55 प्रतिशत के हिसाब से उस कर्मचारी को 9,900 रुपये मिल रहे थे। अब नए डीए अगर 58 प्रतिशत हो जाता है तो इस हिसाब से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance) 10,440 रुपये होगा। यानी हर महीने लगभग 540 रुपये ज़्यादा मिलेगा। वहीं, अगर किसी की मूल पेंशन 20,000 रुपये है, तो लगभग 600 रुपये की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी पूरी तरह से CPI-IW आंकड़ों पर आधारित है।

 

 

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

डीए में होगी आखिरी बार बढ़ौतरी

 

दिसंबर 2025 में 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद 8वां वेतन आयोग लागू होगा। अब 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत डीए में आखिरी बार बढ़ौतरी होगी। इसके बाद नए वेतन आयोग के अनुसार डीए दिया जाएगा। नया वेतन आयोग लागू होने पर इस डीए को कर्मचारियों की सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद डीए को रीसेट कर दिया जाएगा और यह जीरो हो जाएगा। अब सबकी नज़रें आठवें वेतन आयोग (8th pay commission Update) पर हैं। सरकार ने अभी तक इसके नियमों और सदस्यों की नियुक्ति को अंतिम रूप नहीं दिया है, जिससे आगे की राह पर अनिश्चितता बनी हुई है।

 

 

First published on: September 07, 2025 04:18 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading