NCR में 3 फ्लाईओवर का होगा निर्माण, जाम से मिलेगी मुक्ति
NCR - हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि ट्रैफिक जाम से निजात (relief from traffic jam) दिलाने के लिए एनसीआर में तीन नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। ये फ्लाईओवर शहर में यातायात को सुगम बनाएंगे.... जीडीए ने साथ ही सात प्रमुख चौराहों के पुनर्विकास की योजना भी बनाई है। इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News TV – (NCR) गाजियाबाद में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू होने जा रहा है। जीडीए ने शहर को जाम-मुक्त बनाने के लिए तीन नए फ्लाईओवर (three new flyovers) और सात प्रमुख चौराहों के पुनर्विकास की योजना (redevelopment plan) बनाई है। साथ ही, अगले पांच महीनों में शहर का समग्र मोबिलिटी प्लान भी तैयार कर लिया जाएगा।
शहर में नए तीन फ्लाईओवर हापुड़ चुंगी, राजनगर एक्सटेंशन और चौधरी मोड पर बनाए जाएंगे। जीडीए के वीसी नंद किशोल कलाल ने बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या (traffic jam problem) को कम करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर संजय नगर सेक्टर 23 के ALTTC सेंटर से हापुड़ चुंगी होते हुए कविनगर थाने तक बनेगा।
इस पर करीब 350 करोड़ रुपये क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से खर्च होंगे। जल्द ही सेतु निगम से एमओयू साइन (MOU sign) होगा। राजनगर एक्सटेंशन को जाम मुक्त बनाने के लिए जीडी गोयनका स्कूल से मेरठ रोड तक फ्लाईओवर बनाने की योजना है।
तीसरा फ्लाईओवर चौधरी मोड पर बनाया जाएगा, जो भाटिया मोड से घंटाघर की ओर जाएगा। इसका प्रस्ताव अभी तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही, जीडीए ने सीआरआरआई (CRRI) की मदद से शहर के सात प्रमुख चौराहों का पुनर्विकास (redevelopment) करने की योजना बनाई है, जिससे यातायात की स्थिति बेहतर और सुगम होगी।
इनमें हापुड़ तिराहा (ठाकुरद्वारा), हापुड़ चुंगी, प्रताप विहार डीपीएस चौक, अजनारा इंटिग्रिटी (राजनगर एक्सटेंशन), आशियाना चौक, मधुबन बापूधाम रोटरी (Madhuban Bapudham Rotary) और बुनकर मार्ट चौक।
इन स्थानों को आकर्षक रूप देने के साथ-साथ कम खर्च में उनकी डिजाइन बदलकर जाम-मुक्त किया जाएगा-
- हरनंदीपुरम टाउनशिप (Harnandipuram Township) पहला फेज जल्द
- जीडीए नई टाउनशिप हरनंदीपुरम को दो चरणों में विकसित करेगा
- 35 हेक्टेयर जमीन का बैनामा पूरा
- 85 हेक्टेयर पर सहमति बन चुकी
- 120 हेक्टेयर जमीन मिलते ही पहला फेज लॉन्च कर दिया जाएगा
भूमि क्रय प्रक्रिया (land purchase process) को तेज करने के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों की मदद ली जा रही है और किसानों के लिए विशेष वेबसाइट भी बनाई गई है। अगले 4-5 महीनों में टाउनशिप (township) का प्रथम चरण का लेआउट तैयार हो जाएगा।
सभी को मिलेंगे तुलसी निकेतन में नए फ्लैट-
जर्जर हो चुकी तुलसी निकेतन योजना (Tulsi Niketan Scheme) को नए फ्लैटों में बदला जाएगा। जीडीए (GDA) और एनबीसीसी (NBCC) के बीच इसके लिए एमओयू साइन हो चुका है। सभी वर्तमान निवासियों को नए फ्लैट (New flat) प्रदान किए जाएंगे, जबकि जिन दो मकानों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके मामले में बोर्ड बाद में निर्णय करेगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का रास्ता साफ-
राजनगर एक्सटेंशन (Rajnagar Extension) में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण (International cricket stadium Construction) की राह में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा रहा है। यूपीसीए के साथ कई दौर की बैठकों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, और उम्मीद है कि जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।
First published on: December 06, 2025 03:04 PM